बरेली: डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरनिया, अमृत विचार। बरेली-नैनीताल फोरलेन पर खड़े ट्रक से कार से आए बदमाश डीजल चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों के आने पर वह फायरिंग करते हुए डीजल व कार छोड़कर भाग गये। पुलिस ने चोरी हुआ डीजल व कार अपने कब्जे में ली। ट्रक चालक ने 400 लीटर डीजल चोरी होना तो पुलिस ने सिर्फ …

देवरनिया, अमृत विचार। बरेली-नैनीताल फोरलेन पर खड़े ट्रक से कार से आए बदमाश डीजल चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों के आने पर वह फायरिंग करते हुए डीजल व कार छोड़कर भाग गये। पुलिस ने चोरी हुआ डीजल व कार अपने कब्जे में ली। ट्रक चालक ने 400 लीटर डीजल चोरी होना तो पुलिस ने सिर्फ 40 लीटर डीजल बरामद होना बताया। पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस पहचान करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गये हैं। 10 दिन पूर्व बरेली-नैनीताल फोरलेन किनारे कनमन गांव में एक बन्द मकान से सात लाख की चोरी हुई थी लेकिन पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की इसी ठिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने फिर एक बड़ी बारदात को अंजाम दिया। बरेली से बहेड़ी की तरफ जाने के लिए एक ट्रक बरेली-नैनीताल फोरलेन पर शारदा नहर के किनारे खडा था। बताते हैं कि पीछे से आई एक कार में तीन लोग सवार थे।

उन्होंने खड़े ट्रक से आठ कैनों में करीब 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोर कैने अपनी इनोवा कार में रखकर भागने की तैयारी में थे। तभी शारदा पर रहने वाले ग्रामीण आ गये। ग्रामीणों के आने पर कार से आये चोर चुराया गया डीजल व अपनी कार को छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी हुआ डीजल व चोरी में इस्तेमाल कार को अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई। देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस कब्जे में लिये गये करीब 400 लीटर डीजल को मात्र 40 लीटर बता रही है।

चोरी करने वाले गिरोह को पकडने में टीम लगी हैं। 40 लीटर डीजल बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। – सुनील कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर देवरनिया

संबंधित समाचार