राजस्थान: कार और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक कार और ट्रक में भिडिन्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सदर थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे एक परिवार की कार गुरुवार रात करीब नौ बजे जैसलमेर से करीब …

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक कार और ट्रक में भिडिन्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सदर थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे एक परिवार की कार गुरुवार रात करीब नौ बजे जैसलमेर से करीब 30 किलोमीटर पहले एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन अन्य गंभीर घायलों को जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक और घायल की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, पिछले 24 घंटे में तीन आतंकी ढेर

संबंधित समाचार