जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, पिछले 24 घंटे में तीन आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि कुलगाम में दो और श्रीनगर में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं, कुलगाम में आज एनकाउंटर का दूसरा …

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि कुलगाम में दो और श्रीनगर में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं, कुलगाम में आज एनकाउंटर का दूसरा दिन जारी है।

वहीं, बताया जा रहा है कि कुलगाम में मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल कमांडर शिराज मौलवी और यावर भट्ट के तौर पर हुई है। जानकारी मिली है कि शिराज युवाओं को बरगलाकर आतंकी बनाने का काम कर रहा है। साथ ही, कई लोगों की हत्या में भी वह शामिल है।

इसे भी पढ़ें…

कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के ऊपर आकर गिरे पत्थर, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

संबंधित समाचार