हरदोई: डेंगू के आतंक से निपटने के लिए व्यापक रूप से तैयार की गई योजनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने सभी सफाई नायकों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को सभासदों की उपस्थिति में की। डेंगू के विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक रूप से योजना तैयार की गई। लापरवाही करने वाले कई कर्मचारियों का वेतन रोकने व उनको निलंबित करने …

हरदोई। नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने सभी सफाई नायकों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को सभासदों की उपस्थिति में की।

डेंगू के विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक रूप से योजना तैयार की गई। लापरवाही करने वाले कई कर्मचारियों का वेतन रोकने व उनको निलंबित करने का निर्णय  लिया गया। चार नई फॉगिंग मसीन तत्काल खरीदने का आदेश भी  दिया गया। प्रतिदिन दवा छिड़काव और फॉगिंग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

बैठक में  ईओ रवि शंकर शुक्ला, सभासद अमित त्रिवेदी रानू,आदेश सिंह,मुनि मिश्रा, मनोज त्रिवेदी,भइया लाल बाजपेई, हरिहर वर्मा,सुधीर गुप्ता,राजीव सिंह ,अनिल यादव,दिनेश श्रीवास्तव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार