Altaf Death Case: मां बोली- पुलिस ने मेरा बेटा छीन लिया, पिता ने बदहवासी में अंगूठा लगवाने का लगाया आरोप, राजनैतिक पार्टियां पहुंच रही घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उप्र, कासगंज। कासगंज पुलिस हिरसात में अल्ताफ की मौत के बाद पूरे प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। सत्ता पर लोग तमाम तरह के आरोप लगा रहे है। तमाम राजनैतिक दल इन दिनों अल्ताफ के घर पहुंच रहे है। उधर, दूसरी ओर मृतक अल्ताफ की मां ने सीधे आरोप लगाया है कि उनके बेटे को …

उप्र, कासगंज। कासगंज पुलिस हिरसात में अल्ताफ की मौत के बाद पूरे प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। सत्ता पर लोग तमाम तरह के आरोप लगा रहे है। तमाम राजनैतिक दल इन दिनों अल्ताफ के घर पहुंच रहे है। उधर, दूसरी ओर मृतक अल्ताफ की मां ने सीधे आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पुलिस ने उनसे छीन लिया। उन्हें पैसा नहीं बल्कि न्याय चाहिए। पिता ने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने बदहवासी में उनसे एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया। जिसकी वजह से पुलिस भी तमाम सवालों के घेरे में आ चुकी है। इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग उठ रही है।

आज भी तमाम राजनैतिक पार्टियां पहुंचेगी अल्ताफ के घर
पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर मृतक अल्ताफ के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि परिवार की पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय नहीं मिला तो प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी ज्ञापन देगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान खान भी आज दोपहर अल्ताफ के घर परिजनों से मुलाकात करने पहुंच रहे है। आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी अल्ताफ के परिजनों से मुलाकात करेगा। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के लोग भी आज मुलालकात करने पहुंच रहे है।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, कासगंज के अहरौली गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अलताफ की मंगलवार शाम को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस अल्ताफ को दूसरे समुदाय की युवती को अगवा करने के आरोप में उठाकर लाई थी। अल्ताफ की मौत के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया जबकि परिजन पुलिस पर मर्डर करने का आरोप लगा रहे है। आरोप तो यह भी है कि पुलिस इस मामले में परिजनों पर भी दबाव बना रही है। हालांकि फिलहाल यह मामला राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ा चुका है। मामले में सीबीआई जांच की मांग हो रही है।

इसे भी पढ़ें…

लखीमपुर खीरी मामला: हिंसा के डेढ़ महीने बाद एसपी विजय ढुल को हटाया, संजीव सुमन होंगे अब नए एसपी

संबंधित समाचार