गणपत में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी कृति सैनन, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्राफ और कृति सैनन लीड रोल में हैं। फिल्म के यूके शेड्यूल से कृति सैनन के किरदार जस्सी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृति …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्राफ और कृति सैनन लीड रोल में हैं। फिल्म के यूके शेड्यूल से कृति सैनन के किरदार जस्सी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृति का एक्शन गर्ल वाला अवतार सामने आया है।

टाइट ब्लैक लेदर जैकेट और जींस में बाइक दौड़ा रही कृति एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। कृति ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि कृति फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर के साथ कुछ हाई ओक्टेन एक्शन सीन करने वाली हैं।

इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने एक्शन करते हुए सीन के साथ यूके शेड्यूल शुरू करने की जानकारी दी थी। यह फिल्म अगले साल 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित समाचार