अयोध्या: पुलिस ने 330 ग्राम नशीला पाउडर किया बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना गोशाईगंज पुलिस ने समदा पुरैनी नहर पुलिया के पास से 330 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही गहन पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की पहचान कान्ती देवी निवासी ग्राम सखनपुर …

अयोध्या। थाना गोशाईगंज पुलिस ने समदा पुरैनी नहर पुलिया के पास से 330 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही गहन पूछताछ भी की जा रही है।

आरोपियों की पहचान कान्ती देवी निवासी ग्राम सखनपुर चौबे, डेईडीहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, मनोज यादव निवासी ग्राम जोगापुर समदा थाना गोशाईगंज और संदीप यादव ग्राम जोगापुर समदा थाना गोशाईगंज के रूप में हुई। कान्ति से 105 ग्राम, मनोज से 115 ग्राम व संदीप से 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुरुवार की शाम हुई थी।

संबंधित समाचार