कोरोना को लेकर जापान ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान सरकार ने कोरोना महामारी के प्रति गंभीर रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को कोविड-19 के ओरल मेडिसिन के 16 लाख डोज को सुरक्षित रखने और कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों की क्षमता 30 फीसदी तक बढ़ाए जाने का फैसला लिया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार सुबह …

टोक्यो। जापान सरकार ने कोरोना महामारी के प्रति गंभीर रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को कोविड-19 के ओरल मेडिसिन के 16 लाख डोज को सुरक्षित रखने और कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों की क्षमता 30 फीसदी तक बढ़ाए जाने का फैसला लिया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार सुबह एक विशेष कार्य बल की बैठक में कहा, “ कोरोना की सबसे खराब स्थिति का अनुमान लगाकर जल्द से जल्द इलाज किए जाने की क्षमता का विस्तार कर हम आने वाले समय में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को जारी रख सकेंगे।” जापान सरकार ने अमेरिकी दवा कंपनी मर्क एंड कंपनी के साथ मोलनुपिराविर की 16 लाख खुराकों की खरीद पर सहमति व्यक्त की है। यह ओरल मेडिसीन वायरस को शरीर में प्रवेश करने या फैलने से रोकती है।

इसके अलावा, सरकार की योजना इन्हें मरीजों के घर तक वितरित कराए जाने का भी है। इतना ही नहीं, जापान में ओरल मेडिसिन तैयार किए जाने के उद्देश्य से 17.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर अलग से रखे गए हैं। जापान में कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज के तहत नवंबर के अंत तक अस्पतालों की क्षमता लगभग 37,000 लोगों को एडमिट कराए जाने तक बढ़ाना है।

इस गर्मियों के दौरान जब जापान में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर था, तब अस्पतालों में बेडों की संख्या सीमित रहने से कई मरीजों को घर पर रहकर ही अपना इलाज कराना पड़ा था। सरकार ने शुरू में केवल 20 प्रतिशत की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन अपने यहां कोरोना की आगामी स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद इसे बढ़ा दिया गया।

संबंधित समाचार