हरदोई: SDM ने किया मंडी का निरीक्षण, वैक्सीनेशन के बारे में ली जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी के साथ नगर पंचायत के कई मोहल्लों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन के बारे में लोगों से जानकारी ली। साथ में सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने भी घर-घर जाकर छुटे हुए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। वहीं, शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप व …

हरदोई। जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी के साथ नगर पंचायत के कई मोहल्लों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन के बारे में लोगों से जानकारी ली। साथ में सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने भी घर-घर जाकर छुटे हुए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई।

वहीं, शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप व सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार स्वास्थ्य टीम के साथ मोहल्ला अन्नपूर्णानगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगने के संबंध में जानकारी ली और जागरूक किया।

इसके साथ ही जिन लोगों ने बताया कि जिनको कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। उनको पास में चल रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा सब्जी मंडी में शिवाला मंदिर के सामने लगे कूड़े के ढेर को देखकर व दिन में विधुत पोलों में जल रही लाइट देखकर नाराजगी जताते हुए पंचायत कर्मियों से तत्काल कूड़ा हटाने व लाइट बंद करने के निर्देश दिए। जिसके पश्चात उन्होंने मोहल्ला अम्बेडकर नगर में घर-घर जाकर वैक्सीन के बारे में जानकारी ली और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीएचसी अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें बनाई जाएंगी जो प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर छुटे हुए लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य करेंगी। इस मौके पर सभासद शिवशंकर गुप्ता, वेदकुमार गौतम व नगर पंचायतकर्मी राजा गुप्ता, पारस मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ, उपजिलाधिकारी ने गल्ला मंडी में धान खरीद केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण किया। मंडी निरीक्षक अशोक कुमार से धान खरीद व मक्का खरीद के सम्बंध में जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान व मक्का की खरीद सिर्फ किसानों की होगी न कि दलालों व आढ़तियों की। मंडी में किसानों की आवक के आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए मार्गों पर जाम न लगाने के सक्त निर्देश दिए।

संबंधित समाचार