KGMU में अब मरीजों के समस्याओं का होगा समाधान, स्क्रीन पर ही मिल जाएगी बेडों की जानकारी
लखनऊ। राजधानी के KGMU के ट्रामा सेंटर में बेड उपलब्ध है या नहीं अब यह जनकारी KGMU के कैजुअल्टी के बाहर लगी स्क्रीन पर ही मिल जाएगी। ट्रामा सेंटर में लखनऊ व आसपास के जिलों से हर रोज लगभग 500 मरीज आते हैं। जिस वजह से कई बार यहां पहुंचे मरीजों को बेड नहीं मिल …
लखनऊ। राजधानी के KGMU के ट्रामा सेंटर में बेड उपलब्ध है या नहीं अब यह जनकारी KGMU के कैजुअल्टी के बाहर लगी स्क्रीन पर ही मिल जाएगी। ट्रामा सेंटर में लखनऊ व आसपास के जिलों से हर रोज लगभग 500 मरीज आते हैं। जिस वजह से कई बार यहां पहुंचे मरीजों को बेड नहीं मिल पाता है। जिसका आरोप ट्रामा सेंटर के कर्मचारियों पर मड़ दिया जाता है।
बता दें कि ट्रामा सेंटर के बेडों से संबंधित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत ट्रामा सेंटर के कैजुअल्टी के बाहर स्क्रीन पर खाली बेडों की संख्याओं को प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे आने वाले मरीजों को स्क्रीन के माध्यम से ही जानकारी मिल जाए। स्क्रीन पर ICU, वेंटीलेटर व अन्य विभाग के हर एक बेड की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ स्क्रीन पर दिन भर खाली और फुल बेड की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी।
इसपर ट्रामा सेंटर के सीएमएस संदीप तिवारी ने बताया कि यहां हॉस्पिटल की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत भर्ती होने वाले मरीजों का बेड का विवरण ऑनलाइन किया गया है। सभी विभागों के वार्ड में खाली और फुल बेड का ब्यौरा संस्थान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सूचना ट्रामा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर लगी स्क्रीन पर भी प्रदर्शित की जाएगी। जिससे लोगों को बेड संबंधित जानकारी मिल पाए।
