मुरादाबाद : अब नहीं चलेगी जन सेवा केंद्र के संचालकों की मनमानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जन सेवा केंद्रों के संचालक अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, जनसेवा केंद्रों के पंचायत घरों में स्थापित होने के बाद उन पर निगरानी रखी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सभी बीडीओ को सौंपी गई है। सरकार का जनपद में 1632 जनसेवा केंद्र संचालित कराने का लक्ष्य है। जिले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जन सेवा केंद्रों के संचालक अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, जनसेवा केंद्रों के पंचायत घरों में स्थापित होने के बाद उन पर निगरानी रखी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सभी बीडीओ को सौंपी गई है। सरकार का जनपद में 1632 जनसेवा केंद्र संचालित कराने का लक्ष्य है। जिले की ग्राम पंचायतों में दो-दो जनसेवा केंद्रों की स्थापना होगी।

इसके लिए सीएससी वाई-फाई व श्रेय इंश्योरेंस दोनों संस्थाएं एक-एक केंद्र खोलेंगी। फिलहाल 1500 से अधिक जनसेवा केंद्र हैं। वहां कई तरह की दिक्कतें आ रहीं थीं। अब केंद्रों को नवीन सुविधाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। सरकार की ओर से संचालकों के सेवा शुल्क में कई गुना बढ़ोतरी कर दी गई है, ताकि उन्हें अच्छी आमदनी हो सकेगी। देय शुल्क को 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्र के संचालक को प्रति ट्रांजेक्शन अब 3.50 रुपये की जगह 15 रुपये मिलेंगे। इससे इनकी भी आय बढ़ेगी।

पंचायत घरों में जन सेवा केंद्र स्थापित होने के बाद ग्रामीण लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही केंद्र संचालकों की मनमानी पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। अनियमितता व वसूली की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र की आईडी बंद कर दी जाएगी। आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी

संबंधित समाचार