जनसत्ता दल की महिला नेत्री ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
रायबरेली। हर्ष फायरिंग को लेकर सख्त कानून बनाया गया है लेकिन राजनीतिक दलों के नेता हर्ष फायरिंग को अपने रौब दाब का हिस्सा मानते है। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र के इंद्रनगर में सामने आया है। जहां दीपावली के दौरान राजा भैय्या के दल जन सत्ता दल की प्रधान महासचिव ने हाथ में राइफल लेकर …
रायबरेली। हर्ष फायरिंग को लेकर सख्त कानून बनाया गया है लेकिन राजनीतिक दलों के नेता हर्ष फायरिंग को अपने रौब दाब का हिस्सा मानते है। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र के इंद्रनगर में सामने आया है। जहां दीपावली के दौरान राजा भैय्या के दल जन सत्ता दल की प्रधान महासचिव ने हाथ में राइफल लेकर हर्ष फायरिंग की।
इसका वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी ने सदर कोतवाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। बताते हैं कि दीपावली पर इंद्रानगर मोहल्ले में रहने वाली जन सत्ता दल की प्रधान महासचिव ने घर की छत पर राइफल से फायरिंग कर फोटो खिचवाई थी।
इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा हुआ है। एसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच सदर कोतवाल अतुल सिंह को दी है। साथ ही जो वीडियो वायरल किया गया उस शख्स की भी तलाश हो रही है। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।
