पीलीभीत: अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद सचिव निलंबित
पीलीभीत, अमृत विचार। धान खरीद में किसानों से अवैध वसूली करना सचिव को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश कर दिए हैं। घटना बिलसंडा क्षेत्र के सिंधौरा खरगपुर स्थिति धान खरीद सेंटर का है। एक दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल …
पीलीभीत, अमृत विचार। धान खरीद में किसानों से अवैध वसूली करना सचिव को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश कर दिए हैं।
घटना बिलसंडा क्षेत्र के सिंधौरा खरगपुर स्थिति धान खरीद सेंटर का है। एक दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सचिव अशोक शुक्ला किसी किसानों से सुविधा शुल्क मांग रहे थे। बीडीओ का संज्ञान लेकर अफसर ने जांच कराई।
सचिव अशोक शुक्ला को नोटिस जारी करते हुए निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। एआर कोआपरेटिव वीर विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध वसूली का वायरल वीडियो के आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया है।
