लखनऊ: गोरखपुर-पुणे समेत कई ट्रेनों में लगेंगे नियमित अतिरिक्त कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नियमित रूप से अतिरिक्त जनरल, स्लीपर व थर्ड एसी का कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके चलते वेटिंग में चल रहे यात्रियों को सीट की सुविधा मिल सके। अतिरिक्त कोच के रूप में जनरल क्लास का एक एवं …

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नियमित रूप से अतिरिक्त जनरल, स्लीपर व थर्ड एसी का कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके चलते वेटिंग में चल रहे यात्रियों को सीट की सुविधा मिल सके। अतिरिक्त कोच के रूप में जनरल क्लास का एक एवं स्लीपर क्लास के दो-दो कोच की व्यवस्था की जाएगी।

 इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • ट्रेन नं. 05029/05030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 02 एवं पुणे से 04 दिसम्बर से
  • ट्रेन नं. 05015/05016 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 06 एवं यशवन्तपुर से 08 दिसम्बर से
  • ट्रेन नं. 05023/05024 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 07 एवं यशवन्तपुर से 09 दिसम्बर से
  • ट्रेन नं. 05139/05140 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ स्पेशल में मऊ से 03 एवं आनन्द विहार टर्मिनस से 04 दिसम्बर से
  • थर्ड एसी ट्रेन नं. 05117/05118 छपरा-मथुरा जं.-छपरा स्पेशल में छपरा एवं मथुरा जं. से 01 दिसम्बर,
  • ट्रेन नं. 05115/05116 छपरा-दिल्ली-छपरा स्पेशल में छपरा से 04 दिसम्बर एवं दिल्ली से 05 दिसम्बर से

संबंधित समाचार