बरेली: प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा सम्मेलन को लेकर की बैठक
बरेली, अमृत विचार। 15 नवंबर को मुरादाबाद के रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। …
बरेली, अमृत विचार। 15 नवंबर को मुरादाबाद के रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव और बरेली मंडल प्रभारी अरशद अली गुड्डू, यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव और बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे। इस दौरान अरशद अली गुड्डू ने कहा कि मुरादाबाद के सम्मेलन और रैली को ऐतिहासिक बनाना है। वहीं जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रतिज्ञा सम्मेलन में हर पदाधिकारी को पहुंचना है। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के बाद समाजसेवी संजय सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में मीरगंज पालिका चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी , जिला प्रवक्ता पं. राज शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, कृष्ण कांत शर्मा, ताराचंद चौधरी, नाहिद सुलताना, वसीम अकरम, बसंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
