बरेली: सीबीएसई ऑनलाइन नहीं कराएगा पहले टर्म की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पहले टर्म की परीक्षा के लिए ऑनलाइन विकल्प नहीं दिए जाने के निर्णय से छात्र मायूस हो गए हैं। हालांकि छात्र विकल्प नहीं दिए जाने के बावजूद ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। सीबीएसई द्वारा 16 नवंबर से 10 वीं और 18 …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पहले टर्म की परीक्षा के लिए ऑनलाइन विकल्प नहीं दिए जाने के निर्णय से छात्र मायूस हो गए हैं। हालांकि छात्र विकल्प नहीं दिए जाने के बावजूद ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। सीबीएसई द्वारा 16 नवंबर से 10 वीं और 18 नवंबर से 12 वीं की पहले टर्म की परीक्षा होनी है।

इस संबंध में सीबीएसई के जिला समन्वयवक वीके मिश्रा का कहना है कि पूर्व में कोविड के भयंकर संक्रमण काल को देखते हुए परीक्षा को ऑनलाइन व्यवस्था कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। लेकिन वर्तमान दिनों में कोविड का संक्रमण नियंत्रण में है। इससे बचाव के लिए पूर्णतया कोविड गाइडलाइनों का पालन करने के लिए सभी स्कूलों को बाकायदा निर्देशित भी कर दिया गया है।

बताया कि सिर्फ सीबीएसई ही नहीं बल्कि इसके अंतर्गत होने वाली अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी ऑफलाइन व्यवस्था कराई गई है। बताया कि कोविड काल में छात्रों को परीक्षा से वंचित न रहना पड़े इसलिए ऑनलाइन की व्यवस्था थी। हालांकि वर्तमान में छात्रों द्वारा परीक्षा के लिए ऑनलाइन की मांग करना उनके हित में नहीं, बल्कि उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए यह निर्णय लिया गया है।

वहीं सैक्रेड हार्ट स्कूल के प्रधानाचार्य डा. उर्मिला बाजपेयी का कहना है कि छात्रों की ऑफलाइन परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में अभी तक परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कराने का किसी प्रकार के निर्देश नहीं है। शासन का निर्देश मिलने पर ऑनलाइन परीक्षा के विकल्प मांगे जाएंगे।

ऑनलाइन नहीं तो ऑफ लाइन देंगे परीक्षा
12 वीं के पहले टर्म की परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। उम्मीद थी की इस बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए अनुमति मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं होने के बावजूद भी ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने को तैयार हैं। -शाद उल हसन, 12 वीं के छात्र

स्कूल की ओर से किसी प्रकार के विकल्प की जानकारी नहीं है। कोविड के दिनों में ऑनलाइन परीक्षा उचित है, इन दिनों हालांकि स्थिति सामान्य है, तो ऑफलाइन परीक्षा में ही शामिल होंगे। -दीवा, 10 वीं की छात्रा

स्कूल द्वारा किसी भी मोड में परीक्षा होने पर वह तैयार हैं। कोविड की स्थिति फिलहाल नियंत्रित है, तो ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। -अरीबा, 12वीं की छात्रा

संबंधित समाचार