बरेली: गरीब की थाली में पहुंचेगी दाल, तेल का तड़का मुफ्त लगेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को बड़ी सौगात दी है। अगले चार महीने तक गरीब की थाली में अब दाल भी होगी और उसमें तेल का तड़का भी लगेगा। दरअसल कार्ड धारकों को मुफ्त दाल के साथ नमक और खाद्य तेल भी दिया जाएगा। शासनादेश जारी …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को बड़ी सौगात दी है। अगले चार महीने तक गरीब की थाली में अब दाल भी होगी और उसमें तेल का तड़का भी लगेगा। दरअसल कार्ड धारकों को मुफ्त दाल के साथ नमक और खाद्य तेल भी दिया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद जिलापूर्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक खाद्यान मुफ्त दिया जाएगा।

बता दें कि जिले के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को आगामी दिसंबर से लेकर मार्च 2022 तक हर महीने दाल, खाद्य तेल और आयोडाइज्ड नमक का वितरण किया जाएगा। जिले में मौजूदा वक्त अन्त्योदय योजना के 99420 र्काडधारक हैं। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के 690074 कार्डधारक हैं।

इस प्रकार कुल 789494 कार्डधारकों को राशन के साथ प्रति कार्ड धारक मुफ्त दाल या चना 1 किग्रा, आयोडाइज्ड नमक 1 किग्रा, खाद्य तेल में 1 किग्रा सरसों का तेल या रिफाइंड दिया जाएगा। इस योजना से गरीबों को रसोई का बजट सुधारने में मदद मिलेगी। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बताया कि नेफेड द्वारा खाद्यान की आपूर्ति की जानी है।

दिसम्बर से जिले के सभी कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। आपूर्ति विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों को नियमानुसार सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। पर्यवेक्षकों की निगरानी में वितरण कराया जाएगा।

संबंधित समाचार