PUBG New State भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में लॉन्च
PUBG: New State को आखिरकार भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में लॉन्च कर दिया गया है। PUBG Studio द्वारा विकसित इस नए बैटल रोयाल गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। गेम की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी और शुरुआत में इसके भारत में रिलीज़ …
PUBG: New State को आखिरकार भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में लॉन्च कर दिया गया है। PUBG Studio द्वारा विकसित इस नए बैटल रोयाल गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। गेम की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी और शुरुआत में इसके भारत में रिलीज़ न होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन Battlegrounds Mobile India के आने के बाद आखिरकार Krafton ने PUBG: New State को भी भारत में रिलीज़ कर दिया है।
PUBG: New State को अब भारत में सभी के लिए उपलब्ध है। गेम को Android पर Google Play और iOS पर App Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। डेवलपर ने जानकारी दी है कि पबजी: न्यू स्टेट को कम से कम Android 6.0, iOS 13 या iPadOS 13 पर चलने वाले डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। गेम पब्लिशर Krafton पहले ही बता चुका है कि PUBG: New State को ग्लोबली 17 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
