लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 21 लाख का सोना
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक यात्री के पास से सोना पकड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पकड़े गए इस सोने की कीमत 21 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है। यात्री शारजाह से आई इंडिगो की उड़ान 1426 से लखनऊ आया था। सोने का वजन तकरीबन 427.200 ग्राम है। कस्टम के अनुसार …
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक यात्री के पास से सोना पकड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पकड़े गए इस सोने की कीमत 21 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है। यात्री शारजाह से आई इंडिगो की उड़ान 1426 से लखनऊ आया था।
सोने का वजन तकरीबन 427.200 ग्राम है। कस्टम के अनुसार यात्री ने सोने का पेस्ट बना लिया था। इस पेस्ट के दो पैकेट शरीर के नीचे छिपा रखे थे। दोनों पैकेट यात्री से बरामद किए गए हैं। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही इसे कोर्ट ले जाया जाएगा।
