लखनऊ: तीन दिसंबर से आयोजित होगी अल्टीमेट कराटे लीग
लखनऊ। राजधानी में आगामी 3 से 12 दिसंबर तक अल्टीमेट कराटे लीग आयोजित की जाएगी। इस यूकेएल अल्टीमेट कराटे लीग प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन और यूरोपीय चैंपियन भी हिस्सा लेंगे। इंडियन प्रोफेशनल कराटे काउंसिल (आईपीकेसी) के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, पंजाब और …
लखनऊ। राजधानी में आगामी 3 से 12 दिसंबर तक अल्टीमेट कराटे लीग आयोजित की जाएगी। इस यूकेएल अल्टीमेट कराटे लीग प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन और यूरोपीय चैंपियन भी हिस्सा लेंगे। इंडियन प्रोफेशनल कराटे काउंसिल (आईपीकेसी) के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, पंजाब और पूना सहित अन्य क्षेत्रों की टीमों की घोषणा कर दी गई है। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 3 दिसंबर को दिल्ली ब्रेवहार्ट्स बनाम यूपी रिबेल्स के बीच खेला जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों के कप्तान घोषित कर दिए गए हैं। इनमें दिल्ली ब्रेवहर्ट्स के कप्तान कुलदीप सिंह डागर, यूपी रेबल्ज के कप्तान सत्य पाल, मुंबई निंजा के ऋतिक, पुणे डिवाइन के मोहित तिवारी, बेंगलुरू किंग्स के एल. रोहितेश्वर और पंजाब फाइटर्स के बलराम गुप्ता कप्तान होंगे।
उन्होंने बताया कि विश्व चैंपियन रूस के व्लादिमीर बाबकोव बेंगलुरु किंग्स टीम की ओर से खेलेंगे। जबकि यूरोपीय चैंपियन पोलैंड के डेविड रोजोवस्की पंजाब फाइटर्स टीम का हिस्सा होंगे। इस प्रतियोगितस में 19 मैच होंगे। उन्होंने कहा कि इस लीग की सफल मेजबानी से लखनऊ को 2024 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार हासिल करने में मदद मिलेगी।
