लखनऊ में सुरक्षा को लेकर लिया गया अहम फैसला, जानें क्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आतंक और आतंकवादियों की वर्तमान गतिविधि और उनकी कार्यशैली को देखते हुए उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता के अन्तर्गत विशेषज्ञ बल एनएसजी और भारतीय सेना गठित किया गया है। ऐसे में अब किसी भी आतंकी हमले या फिर हाई रिस्‍क ऑपरेशन पर इनकी पैनी नजर रहेगी। एनएसजी और भारतीय सेना के जांबाज मिलकर एंटी …

लखनऊ। आतंक और आतंकवादियों की वर्तमान गतिविधि और उनकी कार्यशैली को देखते हुए उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता के अन्तर्गत विशेषज्ञ बल एनएसजी और भारतीय सेना गठित किया गया है। ऐसे में अब किसी भी आतंकी हमले या फिर हाई रिस्‍क ऑपरेशन पर इनकी पैनी नजर रहेगी।

एनएसजी और भारतीय सेना के जांबाज मिलकर एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन चलाएंगे और 26/11 जैसा सीन क्रीएट करेंगे। इस ऑपरेशन में मुंबई अटैक का दोषी अजमल कसाब जैसे आतंकी होंगे। देश में फिर 26/11 जैसे हमले ना हो इसके लिए एनएसजी और भारतीय सेना मिलकर पहली बार इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देंगे। यह एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन 24 घंटे लगातार चलेगा।

ऑपरेशन के लिए लखनऊ में कई जगहों को चिन्हित किया गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन में जहां एनएसजी के 145 जांबाज कमांडो हिस्सा लेने लखनऊ आ रहे हैं। वहीं सेना के 135 पैरा कमांडो भी एनएसजी कमांडों के साथ अब तक के सबसे बड़े एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे।

लखनऊ में एनएसजी और सेना के पैरा कमांडो कई जगहों से आ रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन पानी के नीचे और हवा में भी अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग भी होगा। वहीं नदी के नीचे जाकर बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की ड्रिल भी की जाएगी। ऑपरेशन के लिए बिल्डिंग के साथ रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। हालांकि 20 नवंबर तक अंतिम रूप से लोकेशन को एनएसजी व पैरा कमांडो को सौंपा जाएगा। इससे पहले एनएसजी नियमित अंतराल पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग ऑपरेशन की ड्रिल कर चुकी है।

संबंधित समाचार