जम्मू-कश्मीर: रामबन में टैक्सी खाई में गिरी, दो की मौत, 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक टैक्सी के खाई में गिर जाने दो यात्रियों की मौत हो गयी और चार बच्चों सहित 12 यात्री घायल हो गए। रामबन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. डी. नित्या ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। टैक्सी में सवार लोग जम्मू से बनिहाल की …

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक टैक्सी के खाई में गिर जाने दो यात्रियों की मौत हो गयी और चार बच्चों सहित 12 यात्री घायल हो गए। रामबन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. डी. नित्या ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। टैक्सी में सवार लोग जम्मू से बनिहाल की ओर जा रहे थे तभी टैक्सी चालक ने डिगडोल में समाधि मोड के समीप वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन यात्रियों सहित गहरी खाई में गिर गया।

सेना के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है, लेकिन घायलों की पहचान जमीला (07), नसीर खान(19), अकीरा(2), अक्या(8), अरा बानो (04), सुएब खान (18), मंजूह अहमद (28), खालीदा बेगम (35), आरीफ (22), आशु (35), उस्मान (19) और सोहेल खान के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें…

लेह में रेजांग ला युद्ध स्मारक का 18 नवंबर को उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

संबंधित समाचार