मणिपुर में उग्रवादी हमला: असम राइफल्स के कमांडेंट समेत 5 जवान शहीद, परिवार के 2 सदस्यों की भी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को घात लगाकर किए गए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (CO) समेत पांच जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत हो गई है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि …

इंफाल। मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को घात लगाकर किए गए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (CO) समेत पांच जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत हो गई है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुआ कायर्तापूर्ण हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. जल्द ही दोषियों को के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एस सेहकेन गांव, सिंगनगट उपखंड के पास ये हमला किया गया। इस हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी (सीओ-46 एआर), उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। तीन क्यूआरटी सदस्यों की भी मौत हो गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिक हताहत होने की आशंका जताई गई थी।

यह भी पढ़े-

पी चिदंबरम ने ‘सहकारिता संघवाद’ की धज्जियां उड़ाने का लगाया आरोप, कहा- तेल से हुई कमाई चुपचाप डकार रही है मोदी सरकार

संबंधित समाचार