मुरादाबाद : जिले के 35 स्कूलों के बच्चों को बताए यातायात के नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को यातायात माह के तहत पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार और एसपी अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद के 35 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को यातायात माह के तहत पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार और एसपी अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद के 35 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने ने भाग लिया।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) नामक इस कार्यक्रम में बच्चों को पुलिस की भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एक स्कूल से 30 बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया था। बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों जैसे ब्रीथ एनालाइजर, सेफ्टी ग्लव्स, सेफ्टी जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाउडहेलर, लक्स मीटर, डेसिबल मीटर, वेंटन टॉर्च आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान बच्चों से पुलिस की भूमिका के बारे में भी सवाल किए गए। कार्यक्रम का आयोजन चार चरणों में किया गया। पुलिस लाइन में टीन शेड, परेड ग्राउंड और नारी उत्थान केंद्र में बच्चों को यातायात नियमों के बारे में अलग-अलग तरीके से जानकारी दी गई।

संबंधित समाचार