अयोध्या: नाका ओवरब्रिज में फंसा टैंकर हुआ क्षतिग्रस्त, लगा रहा घंटों जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सुल्तानपुर से गोरखपुर जा रहा टैंकर लदा ट्रक नाका बाईपास पर ओवरब्रिज में फंस गया। इस दौरान न सिर्फ घंटों जाम लग गया, बल्कि ओवरब्रिज भी हल्का क्षतिग्रस्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद फंसे ट्रक को बैक करवाकर निकाला गया और वह रांग साइड होता हुआ गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ। शनिवार को …

अयोध्या। सुल्तानपुर से गोरखपुर जा रहा टैंकर लदा ट्रक नाका बाईपास पर ओवरब्रिज में फंस गया। इस दौरान न सिर्फ घंटों जाम लग गया, बल्कि ओवरब्रिज भी हल्का क्षतिग्रस्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद फंसे ट्रक को बैक करवाकर निकाला गया और वह रांग साइड होता हुआ गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ।

शनिवार को 14 कोसी परिक्रमा के समापन के बाद जैसे ही रास्ता खोला गया तो जाम लगना शुरू हो गया। सुल्तानपुर से टैंकर लादकर आ रहा ट्रक तकरीबन साढ़े 4 बजे नाका ओवरब्रिज के नीचे आकर फंस गया। इसके फंसते ही तीन घंटे तक लंबा जाम लग गया। वाहन चींटियों की चाल में रेंगते हुए दिखाई दिए।

जाम का असर इलाहाबाद-सुल्तानपुर रोड स्थित बीकापुर तक दिखाई दिया। हालांकि मौके पर पहुंची यातायात पुलिस व अन्य लोगों की सहायता से किसी तरह ट्रक को बैक करवाकर निकाला गया। इसके बाद ट्रक हवाई पट्टी वाली सर्विस लेन से होता हुआ गोरखपुर की ओर रवाना हुआ।

संबंधित समाचार