मुरादाबाद : बिलारी विधान सभा क्षेत्र से बसपा ने अनिल चौधरी को बनाया प्रत्याशी
मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। बसपा ने बिलारी विधान सभा क्षेत्र से अनिल चौधरी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को इस बात की घोषणा यहां की गई। कैडर कैंप एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने इसका ऐलान किया। सम्मेलन में उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना …
मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। बसपा ने बिलारी विधान सभा क्षेत्र से अनिल चौधरी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को इस बात की घोषणा यहां की गई। कैडर कैंप एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने इसका ऐलान किया। सम्मेलन में उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों दल किसान और रोजगार विरोधी हैं। ऐसे में 2022 में बसपा की सरकार बनाने जा रही है। चुनाव बाद संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनना तय है।
सम्मेलन में संगठनप्रभारी शमसुद्दीन राईन एवं नगीना क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद्र जाटव मुख्य रूप से पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले कांशीराम और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया, स्मृति चिन्ह भी दिए गए। प्रभारी ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। कहा, दोनों सरकारों में झूठ के अलावा कुछ नहीं है। दोनों ने किसानों युवाओं को गुमराह किया है इसलिए 2022 में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत से आ रही है। सांसद गिरीश चंद जाटव ने कहा कि बहन जी की सरकार में गरीब की भी सुनी जाती थी। जनता दरबार के बाद समाधान दिवस लगने शुरू हुए। चाहे जिलाधिकारी गरीबों की समस्या सुनकर उनका हल करने शुरू किये। भाजपा किसानों को भूमिहीन करना चाहती है।
कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के आधार पर चलती है जो दलित किसान, नौजवान, मुसलमान सभी को एक साथ लेकर चलती है। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर किसानों की बात प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं। सपा शासन में भी किसान दुखी था। गुंडे बदमाश व्यापारी गरीब और महिलाओं पर अत्याचार करते थे। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पिछले साढ़े चार साल से घर में थे और चुनाव नजदीक आते ही जिन्ना और दंगा याद आ गया।
चुनाव के समय भी हिंदू और मुसलमान की बातें करते हैं। उन्होंने मंच से हजारों की भीड़ से हाथ उठवा कर भरोसा लिया। संचालन मंडल को-आर्डिनेटर निर्मल सिंह सागर और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने की। मंच पर पूर्व मंत्री एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, डा.रणविजय सिंह एडवोकेट, साजिद सैफी, वेद प्रकाश सिंह, रन सिंह भारती, सत्यपाल कश्यप, ऋषि पाल सिंह, कमरे आलम, वीर सिंह गौतम, सदस्य जिला पंचायत मनबीर सिंह, डॉ. चरण सिंह, फैसल रजा अंसारी, अवधेश यादव, इशहाक खां, इरफान वारसी, फिरोज आलम, तारा चंद्र पाल, पुष्पेंद्र मौर्य, शिव ओम सागर, ओम प्रकाश ठेकेदार, शमशाद हुसैन, आलोक चौधरी, संजीव मलिक, रविंदर चौधरी, सतबीर सिंह, अरविंद चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
