बिजनौर : ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी को रोडवेज बस ने कुचला, मौत
बिजनौर, अमृत विचार। साइकिल से ड्यूटी जा रहे सफाईकर्मी को शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड से निकल रही बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार कि सुबह सोहनलाल (57) निवासी मोहल्ला …
बिजनौर, अमृत विचार। साइकिल से ड्यूटी जा रहे सफाईकर्मी को शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड से निकल रही बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार कि सुबह सोहनलाल (57) निवासी मोहल्ला जाटान साइकिल द्वारा जिला महिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।
जैसे ही वह रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर पहुंचा तो अंदर से निकल रही बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड से बाहर निकलने के लिए सड़क व रोडवेज के गेट पर बहुत बड़ा ढाल बना हुआ है। जिसके ठीक सामने ई-रिक्शा व गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। जिससे राहगीरों को निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
