लखीमपुर-खीरी: नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पे
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव रहमतनगर निवासी एक व्यक्ति ने शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव रहमतनगर निवासी एक व्यक्ति ने शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रहमतनगर निवासी सत्यदेव वर्मा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है थाना फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी ललित बाजपेई मौजूदा समय में लखीमपुर शहर के मोहल्ला ईदगाह में रहते हैं। ललित का उसके चाचा पूर्व प्रधान के घर आना-जाना था। ललित बाजपेई ने उसके चाचा से कहा कि अगर तुम्हारे घर में कोई पढ़ा लिखा हो तो उसकी चीनी मिल में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए 50 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विश्वास में आकर अपने सगे भाई चकपाल के खाते से 22 फरवरी 2018 को इलाहाबाद बैंक शाखा फरधान से 50 हजार रुपये निकालकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर दे दिया। इस दौरान गांव का इमामुद्दीन भी साथ था। इसके कुछ दिन बाद यूपीएसएससी में जगह निकली थीं। आरोपी ललित के कहने पर छह फरवरी 2018 को आवेदन कर दिया। तब नौकरी लगवाने के नाम पर उसे साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर उसने मां के खाते 22 फरवरी 18 को ढाई लाख रुपये नगद दिए।
इसके बाद दो जून 2020 को 50 हजार रुपये भाभी के बैंक खाते से निकालकर आरोपी को दे दिए। उसकी परीक्षा भी 23 दिसंबर 18 को हो गई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस पर उसने आरोपी से रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक सदर प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ललित बाजपेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
