बरेली: स्मार्ट सिटी के धीमे कामों पर अफसरों ने कार्यदायी संस्था को दी चेतावनी
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों को लेकर लगातार चल रही लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामलों को गंभीरता से लेकर अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अभियंताओं को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के साथ ही समय …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों को लेकर लगातार चल रही लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामलों को गंभीरता से लेकर अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अभियंताओं को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के साथ ही समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी के कामों को देखने के लिए नगर आयुक्त अभिषेक आनंद और बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के साथ स्मार्ट सिटी के इंजीनियर, अधिकारी और कार्यदायी संस्था से जुड़े जिम्मेदारों ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी। कुछ अधिकारियों को दूसरे प्रोजेक्टों पर जाकर उनका मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
इंजीनियरों से विकास कार्यों की निगरानी करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों को भी चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी विकास से जुड़े काम चल रहे हैं, उन्हें समयावधि में पूरा करा लिया जाए।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया है। यह काम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे हैं। इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।
