बरेली: महीनों से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को जारी होगा नोटिस
बरेली, अमृत विचार। विद्यालय से बगैर सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की तैयारी की जा रही है। शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रखने और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सभी …
बरेली, अमृत विचार। विद्यालय से बगैर सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की तैयारी की जा रही है। शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रखने और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सभी को नोटिस भेजा जाएगा।
बीते कई महीनों से अनुपस्थित शिक्षकों को स्कूल में ड्य़ूटी पर हाजिर होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर फोन व अन्य माध्यमों से उपस्थित होने के लिए कहा जाता रहा लेकिन लापरवाह शिक्षकों ने आना तो दूर बल्कि विभाग को न आने की सूचना देना भी उचित नहीं समझा। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार का कहना है कि शिक्षकों के विरूद्ध नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। समय पर जवाब नहीं देने पर शासन को पूरी कार्यवाही से अवगत कराया जाएगा। यह भी संभव है कि शिक्षकों को नौकरी से हाथ धोना पड़े।
वहीं सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में जनपद के स्कूलों में चार शिक्षक ऐसे हैं जो लंबे समय से स्कूलों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जिन्हें कई बार विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होने के लिए कहा जा चुका है। हालांकि इस संबंध में पूर्व में शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन निर्धारित समय से ज्यादा समय बीते के बाद भी शिक्षकों ने जवाब नहीं दिया है।
