बरेली: श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकला नगर कीर्तन
बरेली, अमृत विचार। श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की अगुवाई में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर कमेटी व साध संगत के सहयोग से नगर कीर्तन धूमधाम से निकला गया। नगर कीर्तन सुभाषनगर से शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन रोड पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज …
बरेली, अमृत विचार। श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की अगुवाई में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर कमेटी व साध संगत के सहयोग से नगर कीर्तन धूमधाम से निकला गया। नगर कीर्तन सुभाषनगर से शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन रोड पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान का संदेश दिया। नगर कीर्तन में पंज प्यारे, कीर्तन जत्था, शाब्दि जत्था, पाइप बेंड, स्कूल के बच्चे, गतका पार्टी आदि शामिल रहीं। जगह-जगह लंगर, पानी के स्टाल लगाए गए। श्री गुरुनानक रिखी सिंह इंटर कॉलेज की छात्राएं भी नगर कीर्तन संग चलीं।
दोपहर करीब 2 बजे के बाद कचहरी से निकलने के बाद नगर कीर्तन चौकी चौराहे पहुंचा। यहां नगर कीर्तन का ज्ञानी काला सिंह, सेंट्रल गुरु पूरब कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पन्नू, डा. महेंद्र सिंह बासू, हरप्रीत सिंह खालसा, परमजीत सिंह ओबराय के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, पूर्व उप सभापति अतुल कपूर और साधना मिश्रा ने स्वागत किया। यहां गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे देखने के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। यहां नगर कीर्तन पटेल चौक से होते हुए नावल्टी चौराहा आया।
यहां पर बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, मेयर डा. उमेश गौतम समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का स्वागत कर गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेककर गुरु की बक्शिश प्राप्त की। कोतवाली के सामने शहर विधायक डा अरुण कुमार समेत अन्य ने माथा टेका। यहां से कुतुबखाना होते हुए नगर कीर्तन कोहाड़ापीर गुरूद्वारे जाकर संपन्न हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोरा, भाजपा नेता डा प्रमेंद्र माहेश्वरी, सपा नेता अनुराग सिंह नीटू समेत अन्य ने भी स्वागत किया। नगर कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बर्ताया गया। संगत नु गुरु महाराज का लंगर छककर खुशियां प्राप्त की।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर जीत सिंह छाबरा, महासचिव साहिब सिंह होरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कालरा, हरभजन सिंह मोंगा, गुरविंदरपाल सिंह छाबरा, सरदार गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, परदमन सिंह, लक्की सोढ़ी, जोरावर सिंह, नवनीत सिंह पट्टा, अमरजीत सिंह कालू, राजा भाई आदि लोग शामिल रहे।
नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत
श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान नावल्टी चौराहा पर ओमेगा क्लासेस के निदेशक और शहर विधानसभा से सपा से दावेदार मो. कलीमुद्दीन ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। मयंक शुक्ला मोंटी, पवन सक्सेना, डा. राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, फजलुर रहमान, सैयद सफदर अली आदि ने गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे माथा टेककर गुरु की बक्शिश प्राप्त की।
