अयोध्या: अलाव ताप रहे अधेड़ की सांड के हमले से मौत
अयोध्या। अपने दरवाजे पर शाम को अलाव ताप रहे 58 वर्षीय अधेड़ की सांड के हमले में मौत हो गई। इसके साथ ही इसी माह की 21 नवंबर को अपनी पोती की शादी धूमधाम से करने की अधेड़ की हसरतें भी उसके साथ चली गईं। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव निवासी रामराज उर्फ नंगू …
अयोध्या। अपने दरवाजे पर शाम को अलाव ताप रहे 58 वर्षीय अधेड़ की सांड के हमले में मौत हो गई। इसके साथ ही इसी माह की 21 नवंबर को अपनी पोती की शादी धूमधाम से करने की अधेड़ की हसरतें भी उसके साथ चली गईं। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव निवासी रामराज उर्फ नंगू नाई पुत्र राम दुलारे रामनगर चौराहे से रायपटटी गांव को जाने वाली सड़क पर घर बना कर रहता था।
शनिवार लगभग रात 8: बजे वह अपने दरवाजे पर कुर्सी लगाकर अलाव ताप रहे थे तभी एक छुटटा सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी कुर्सी चकनाचूर हो गई और वह जख्मी हो गये। रामराज की पत्नी जो घर के अंदर खाना बना रही थी जब तक बाहर आईं और लोगों को हल्ला गुहार कर बुलाना चाहा तब तक रामराज के प्राण पखेरू उड़ गए थे किसी तरह लोगों ने आकर छुटटा पशु को वहां से हटाया।
परिवारजनों ने बताया कि नवंबर माह की 21 तारीख को रामराज की पोती की शादी तय थी और रामराज पोती की शादी धूमधाम से करना चाह रहे थे लेकिन उनकी हसरत अधूरी ही रह गई। आपको बताते चलें कि 6 माह पूर्व राय पट्टी गांव में ही एक 27 वर्षीय युवक की सांड के हमले से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष खंडासा नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
