बाराबंकी: पं. नेहरू के जन्मदिन पर एसबीएस पब्लिक स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन
बाराबंकी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर क्षेत्र के एस बी एस पब्लिक स्कूल नरौली में विद्यालय परिवार की तरफ से एक विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति एवं चाचा नेहरू के चित्र …
बाराबंकी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर क्षेत्र के एस बी एस पब्लिक स्कूल नरौली में विद्यालय परिवार की तरफ से एक विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति एवं चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक तरफ जहां बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।
वहीं दूसरी तरफ व्यवसायिक गतिविधियों का भी ज्ञान होता है। परिसर में नन्हें-मुन्नें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर लोगों को मोहित कर दिया विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सिंह पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश शुक्ला शिक्षक सूर्यनाथ मौर्य शिक्षिका उत्सवी सिंह बिन्दू शुक्ला सरिता सिंह के कुशल निर्देशन में एक तरफ जहां छात्र अनुराग सिंह का चना जोर गरम वंशिका त्रिपाठी के कुरमुरे बतासे सुधांशु शुक्ला की चटोरी चाट वैष्णवी मिश्रा की भेलपुरी बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी, तो वहीं अंशिका की दही जलेबी स्वाति के दही बड़े देखकर वहां पर मौजूद अभिभावक एवं अतिथियों के मुंह में बरबस ही पानी आ रहा था।
विद्यालय के बच्चों के अलावा अभिभावकों ने भी जमकर खरीदारी की एवं नन्हें-मुन्नें दुकानदारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राणा प्रताप सिंह बृजेश मिश्रा राजू सिंह महेंद्र सिंह दुर्विजय सिंह मोहम्मद वसीम शंकर भगत सिंह यज्ञ राम ओझा त्रिवेणी द्विवेदी कृष्ण कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
