बाराबंकी: नकब लगाकर किसान के घर लाखों की हुई चोरी, सोती रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में नकब लगाकर चोर किसान के घर से नकदी-जेवर समेत करीब तीन लाख रूपए का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव सूरजनपुर निवासी देशराज पुत्र श्रीकेशन …

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में नकब लगाकर चोर किसान के घर से नकदी-जेवर समेत करीब तीन लाख रूपए का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव सूरजनपुर निवासी देशराज पुत्र श्रीकेशन बीती रात परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। रात को किसी समय चोरों ने घर में पीछे से नकब लगा लिया।

नकब लगाकर चोर घर में दाखिल हो गए और बडे बक्से में रखे 25000 हजार रूपए, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रूपए का सामान चोरी कर ले गये। रविवार सुबह चोरी की जानकारी देशराज की पत्नी को हुई यह सब देखकर महिला के होश उड़ गए महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पीड़ित ने आनन-फानन इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरी की जानकारी ली। पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, इस विषय पर थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर प्राप्त हुईं हैं जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार