रामपुर: प्रतिष्ठानों पर ‘मैं भी आतंकी हूं’ के पोस्टर लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को पुलिस अधिकारी द्वारा आतंकी एवं नजरबंद किए जाने पर शहर के समक्ष व्यापारियों का आक्रोश लगातार जारी है। लखनऊ व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद मामला और गर्म …

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को पुलिस अधिकारी द्वारा आतंकी एवं नजरबंद किए जाने पर शहर के समक्ष व्यापारियों का आक्रोश लगातार जारी है।

लखनऊ व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद मामला और गर्म हो गया है। स्थानीय स्तर पर व्यापार मंडल द्वारा विरोध में किए जाने वाले कार्यक्रम का क्रम जारी है। इसी क्रम में रविवार को व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी पान दरीबा में इकट्ठा हुए।

वहां से चलकर मुख्य बाजार किला गेट, खलील मार्केट, अब्बास मार्केट, यूनियन बैंक मार्केट, बर्तन बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस रोड, शादाब मार्केट, बाजार नसरुल्ला खां, टीपू सुल्तान मार्केट में दुकानदारों से जन संपर्क किया। पुलिस की ज्यादती के खिलाफ संघर्ष जारी रखने में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होकर सहयोग करने का समर्थन मांगा। सभी दुकानदारों ने व्यापार मंडल द्वारा 22 नवंबर तक के सभी विरोध के कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिष्ठान पर “मैं भी आतंकी हूं” के पोस्टर लगाए गए। विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से दुकानदारों से सहयोग एवं समर्थन की मांग की। इस मौके पर शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, जगन्नाथ चावला, अवतार सिंह, राम गुप्ता, हारिस शमसी, प्रदीप खंडेलवाल, मोहसिन खान, इमरान सलीम, उज्जैर, मुनीब शमसी, सुफियान शमसी, कामरान, फतीन अख्तर, हाजी फरहान अख्तर, बब्लू हुमायूं आदि मौजूद थे

संबंधित समाचार