बरेली: थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन चाचा छक्कन इन एक्शन का मंचन
बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन पाइरेट्स ट्रूप ने चाचा छक्कन इन एक्शन का मंचन किया गया। तीन दृश्यों में मंचित इस नाटक ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सेना मेडल चीफ आफ स्टाफ हेड क्वार्टरर यूबी एरिए मेजर जनरल राजीव छिब्बर और …
बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन पाइरेट्स ट्रूप ने चाचा छक्कन इन एक्शन का मंचन किया गया। तीन दृश्यों में मंचित इस नाटक ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सेना मेडल चीफ आफ स्टाफ हेड क्वार्टरर यूबी एरिए मेजर जनरल राजीव छिब्बर और सिद्धि विनायक अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा.बृजेश्वर सिंह मौजूद रहे। एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति और सचिव आदित्य मूर्ति ने अतिथियों का स्वागत किया।
डा.एम सईद आलम द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों को जमकर गुदगुदाया। कार्यक्रम के अंत एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस थिएटर को डा.बृजेश्वर सिंह ने बरेली में शुरू किया वह उसे आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
नाटक चाचा छक्कन इन एक्शन में सैयद अकील अशरफ का किरदार खुद डा.एम सईद आलम , चाचा की बेगम का किरदार आरिफा नूरी खान, ईमामी का रोल राहुल पासवान, धोबन का रोल अलीना जुल्फिकार और बेटी बन्नो शाइस्ता फातिमा ने बखूभी निभाया। इस मौके पर आशा मूर्ति, ऋ चा मूर्ति , इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, संजीव गुप्ता सहित शहर के सभ्रांत लोग मौजूद रहे।
