बरेली: किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुकान से घर जाने की बात कह कर गई किशोरी अचानक लापता हो गई। पीड़ित पिता ने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर के रहने वाले एक व्यापारी ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। दुकान से घर जाने की बात कह कर गई किशोरी अचानक लापता हो गई। पीड़ित पिता ने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर के रहने वाले एक व्यापारी ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है।

उनकी बेटी 10 नवंबर को उनकी दुकान पर ही मौजूद थी। शाम 5 बजे के लगभग वह घर जाने की बात कहकर दुकान से निकली थी, लेकिन रात तक वह अपने घर नहीं पहुंची। पिता ने उसे तमाम जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं लग सका। पूछताछ में पता चला की उनकी बेटी इज्जनगर के रहने वाले बबलू से बात करती थी।

उनका आरोप है कि बबलू ही उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार