बरेली: शादी पक्की कर मांगा दहेज, 4 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी पक्की करने के बाद लड़के वाले लड़की पक्ष से दहेज की मांग करने लगे। युवक ने युवती से स्कूटी और चेन भी ले ली और दो बार उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर …

बरेली, अमृत विचार। शादी पक्की करने के बाद लड़के वाले लड़की पक्ष से दहेज की मांग करने लगे। युवक ने युवती से स्कूटी और चेन भी ले ली और दो बार उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी बिहारीपुर के रहने वाले संजीव के साथ पक्की हुई थी। तिलक में लड़की पक्ष ने काफी पैसा खर्च किया। इसके बाद संजीव लड़की से मिलने लगा और दो बार संजीव ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद संजीव युवती से उसकी स्कूटी और सोने की चेन ले गया।

काफी मांगने पर भी वह उस चेन को वापस नहीं कर रहा है। अब संजीव और उसका परिवार शादी करने के लिए दहेज की मांग कर रहे है। पीड़िता ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की। पुलिस ने संजीव और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार