बरेली: सुल्तानपुर के लिए भेजी गईं 75 बसें, यात्री हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में रैली को संबोधित करेंगे। आशंका है कि रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग सुल्तानपुर पहुंचेगें। इसके चलते अलग-अलग जिलों से रोडवेज की बसों को सुल्तानपुर भेजा गया है। बरेली रीजन से भी करीब 75 बसें भेजी गई हैं। इससे जिले …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में रैली को संबोधित करेंगे। आशंका है कि रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग सुल्तानपुर पहुंचेगें। इसके चलते अलग-अलग जिलों से रोडवेज की बसों को सुल्तानपुर भेजा गया है। बरेली रीजन से भी करीब 75 बसें भेजी गई हैं। इससे जिले में बसों की कमी हो गई।

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रैली में आने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत ना हो जिसके चलते रविवार की सुबह से ही बसों की सुल्तानपुर रवानगी कराई जाने लगी। बसे कम होने की वजह से रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाले तमाम यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं। रविवार को एनडीओ और सीडीएस की परीक्षाएं भी थीं।

बसों को खाली देखकर यात्री चढ़ने लगे तो उन्हे नीचे उतार दिया गया। कहा गया, सभी बसें खाली ही जाएंगी। लिहाजा कोई यात्री बसों में सवार नहीं होगा। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। यात्री पुराना रोडवेज- सेटेलाइट बस स्टैंड पर बसों के इंतज़ार में भटकते रहे।

अंबेडकरनगर प्रशासन ने बरेली से 75 बसें मांगी थीं। यहां से उन बसों को अंबेडकरनगर भेजा जा रहा है। अगर यात्रियों को दिक्कत हो रही है तो अलग से बसें चलाएंगे। बसों की कमी अभी भी नहीं है। -आर. के. त्रिपाठी, आरएम, परिवहन निगम

संबंधित समाचार