मुरादाबाद : महिला की संदिग्ध हालत में मौत, एक वर्ष पूर्व ही किया था प्रेम विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवाड़ खास में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग कोई भी संतोष जनक ज़बाब नहीं दे पा रहे हैं। पड़ोसी ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व कपिल पुत्र हरि राज उत्तराखंड के मालधन से एक युवती को प्रेम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवाड़ खास में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग कोई भी संतोष जनक ज़बाब नहीं दे पा रहे हैं। पड़ोसी ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व कपिल पुत्र हरि राज उत्तराखंड के मालधन से एक युवती को प्रेम विवाह करके अपने घर निवाड़ खास ले आया था।

उसकी छह माह की एक बेटी भी है। ग्रामीणों के अनुसार उस युवती के परिजनों ने इसके प्रेम विवाह के खिलाफ कार्रवाई भी कर रखी है जो कि अभी विचाराधीन है। मृतक युवती के मायके पक्ष के लोग भगतपुर थाना पहुंचे हैं। तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार