Inflation Rises: आम आदमी को फिर लगा झटका, अक्तूबर में बढ़ी थोक महंगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ईंधन और विनिर्मित सामानों की महंगाई के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर 2021 में बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पिछले माह थोक मुद्रास्फीति 10.66 प्रतिशत और अक्टूबर 2020 में 1.3 प्रतिशत थी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी …

नई दिल्ली। ईंधन और विनिर्मित सामानों की महंगाई के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर 2021 में बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पिछले माह थोक मुद्रास्फीति 10.66 प्रतिशत और अक्टूबर 2020 में 1.3 प्रतिशत थी।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर में ईंधन और बिजली वर्ग में कीमतों का स्तर पिछले साल से 37.18 प्रतिशत ऊंची रहीं जबकि इस वर्ष सितंबर में इस वर्ग की थोक मुद्रास्फीति 24.81 प्रतिशत थी।

इसी तरह विनिर्मित वस्तुओं के वर्ग में थोक मुद्रास्फीति 12.04 प्रतिशत रही। एक माह पूर्व इस वर्ग की वस्तुओं का सामान्य थोक मूल्य स्तर सालाना आधार पर 11.41 प्रतिशत ऊंचा था। अक्टूबर 2021 में खाद्य वस्तुओं का थोक मूल्य सालाना आधार पर 3.06 प्रतिशत ऊंचा रहा जबकि एक माह पूर्व इस वर्ग में सालाना आधार पर कीमतें 1.14 प्रतिशत ऊंची थीं।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और जिंसों की कीमत में उछाल के साथ-साथ विनिर्माण में काम आने वाले कंप्यूटर चिप जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों और पुर्जों की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा से भारत सहित विश्वस्तर पर विनिर्माण गतिविधि प्रभावित होने से कीमतों पर असर पड़ा है।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह मामूली बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में 4.35 प्रतिशत और अक्टूबर 2020 में 7.61 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार खाद्य वस्तुओं के वर्ग में खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 0.85 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने में 0.68 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े-

सिगाची इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, 253 प्रतिशत प्रीमियम पर Listed

संबंधित समाचार