हरदोई: कार्तिक मेले में अपनी प्रस्तुति देंगी हरियाणा की सपना चौधरी
हरदोई। गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर लगने वाले वार्षिक मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रख्यात डांसर सपना चौधरी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुत देंगी। बता दें कि हरदोई जिले में कार्तिक की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लगने वाले कार्तिक मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कई घाटों पर किया जाता है। इन …
हरदोई। गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर लगने वाले वार्षिक मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रख्यात डांसर सपना चौधरी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुत देंगी।
बता दें कि हरदोई जिले में कार्तिक की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लगने वाले कार्तिक मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कई घाटों पर किया जाता है। इन आयोजनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं । इस साल के कार्तिक पूर्णिमा मेला में सपना चौधरी शिरकत करेंगी।
पढ़ें: हरदोई: श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद लगी भीषण आग
लोकसंस्कृति के रंग सपना चौधरी के संग का पोस्टर आयोजकों की ओर से जारी किया गया है। प्रसिद्ध डांसर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर 18 नवंबर को बेरियाघाट मेला में अपनी नृत्य की प्रस्तुति करेंगी। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के बेरियाघाट मेला कार्यक्रम में शामिल होगी।
यह भी पढ़ें: हरदोई: बाल दिवस पर सीएस एकेडमी ग्रामासा में हुए विविध आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
कार्तिक मेला पर बेरियाघाट में दूर-दूर से लोग डुबकी लगाने आते हैं। प्रसिद्ध डांसर के संभावित कार्यक्रम लगने पर पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा बेरियाघाट में लाखों की भीड़ जुटने की आशंका है।
हरदोई में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद लगी आग…
हरदोई जिले के पाली कस्बे में चल रहा है श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में रविवार को पूर्णाहुति के बाद अचानक आग लग गई, जिससे पूरी यज्ञशाला आग में खाक हो गई। हालांकि इस भीषण आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। वहीं आसपास के पंडाल में मौजूद लोगों में भगदड़ मची रही।
