रामपुर : यातायात माह ‍मे‍ं रोडवेज बसें ही बन रही जाम का कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार।  जनपद में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के लिए नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद भी नगर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। वहीं सिविल लाइन …

रामपुर, अमृत विचार।  जनपद में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के लिए नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद भी नगर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। वहीं सिविल लाइन में सबसे ज्यादा जाम रोडवेज बसों के कारण लगता दिखाई दिया। इसके साथ ही अतिक्रमण के कारण भी जाम रहता है। लेकिन चौराहों पर तैनात पुलिस इस जाम को खुलवाने की बजाय वहां पर बैठकर आराम फरमाती रहती है। लोग कई-कई घंटों जाम में फंसे रहते है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

सिविल लाइन क्षेत्र में थाने के सामने रोडवेज बस खड़े होने के कारण जाम लग जाता है। जोकि लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बस चालक बसें रोककर सवारी भरते हैं। इस वजह से लंबा जाम लग जाता है। जिसमें लोगों को घंटे जूझना पड़ता है। वहीं शहर के मुख्यों बाजारों में दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर रखा है। जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को दिन भर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। दुकानदार सुबह अपनी दुकानें खोलने के बाद सड़क किनारे सामान रख देते हैं।

इससे वहां से निकलने वालों को खासी परेशानी होती है। कई बार बाजारों में मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। नगर में फैला अतिक्रमण कोढ़ में खाज की तरह बनता जा रहा है। लेकिन मुख्य चौराहों पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस कर्मी भी इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग दिन भर जाम से जूझते रहते हैं। शादाब मार्केट, मोहल्ला पीला तालाब घेर मियां खां, तोपखाना रोड, किला गेट के आस पास दिन भर जाम लगा रहता है। कई बार इस जाम में स्कूली बच्चे तक फंस जाते हैं लेकिन वहां पर जाम खुलवाने वाला कोई नहीं होता है।

संबंधित समाचार