अयोध्या: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर का सांचा गिरा, मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के अयोध्या-रायबरेली रोड के कुमारगंज कस्बे में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब निमार्णाधीन फ्लाईओवर के पिलर का सांचा मजदूर पर गिर पड़ा और वह घायल हो गया। हादसे में घायल हुए मजूदर को कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान विजय यादव (30) झारखंड के …

अयोध्या। जिले के अयोध्या-रायबरेली रोड के कुमारगंज कस्बे में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब निमार्णाधीन फ्लाईओवर के पिलर का सांचा मजदूर पर गिर पड़ा और वह घायल हो गया। हादसे में घायल हुए मजूदर को कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान विजय यादव (30) झारखंड के हजारीबाग जिले के गौरीकला गांव के रूप में हुई। वहीं कुमारगंज थाना अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के चौकी प्रभारी संतोष कुमार मोर्या ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भरतकुंड महोत्सव में म्यूरल पेंटिंग व हाफ मैराथन का होगा आयोजन

अयोध्या-रायबरेली फोरलेन मार्ग पर कस्बा कुमारगंज के शिवनाथपुर के पास ओवर ब्रिज पुल निर्माण का जाल कर्मचारी बांधा जा रहे थे। इस दौरान अचानक से जाल गिर पड़ा और विजय उसकी चपेट में आ गया। पीएनसी के अन्य कर्मचारियों ने दौड़ कर क्रेन व जेसीबी से जाल को उठाते हुए घायल विजय को अस्पताल पहुंचाया। सौ शैया अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि कर्मचारी को मामूली चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भरतकुंड महोत्सव में म्यूरल पेंटिंग व हाफ मैराथन का होगा आयोजन

गौरतलब है कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव के पास अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमार्णाधीन पुलिया के पास करंट की चपेट में आ जाने से फोरलेन सड़क निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के कर्मचारी की 13 नवंबर दर्दनाक मौत हो गई थी।

नवाबों की राजधानी से युवा पीढ़ी का साक्षात्कार 

कभी नवाबों की राजधानी रही फैजाबाद की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने और महसूस करने के लिए इंडिया सिटी वाॅक फेस्टिवल (आईसीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को हेरिटेज वाक निकाली। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से समर्थित आईसीडब्ल्यूएफ की इस धरोहर यात्रा में भावी पीढ़ी शामिल हुई।

संबंधित समाचार