पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर में तोड़फोड़, आग लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। सूचना पर हड़कंप मच गया। केयर टेकर सुंदर राम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले में डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। सूचना पर हड़कंप मच गया। केयर टेकर सुंदर राम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले में डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के इसी आवास पर लगाई गई आग।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी के बाद जला दरवाजा।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद के शीतला स्थित आवास में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान घर पर आग लगाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे भी देखे गए। सूचना पर सीओ भूपेंद्र धोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सलमान खुर्शीद की किताब‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’को लेकर देश में कई जगहों पर विवाद हो चुका है। घटना के बाद सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं अपने उन दोस्तों के लिए ये दरवाजे खोलूंगा। जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है। क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है?

संबंधित समाचार