जौनपुर में शादी के कार्ड पर छपवाई समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां..हुआ वायरल
जौनपुर। जिले में विधानसभा चुनाव का बुखार इस तरह से चढ़ गया है कि एक समर्थक ने शादी के कार्ड पर ही समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्वीर भगवान श्री गणेश की जगह लगा दिया है। शादी का यह कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, विधानसभा …
जौनपुर। जिले में विधानसभा चुनाव का बुखार इस तरह से चढ़ गया है कि एक समर्थक ने शादी के कार्ड पर ही समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्वीर भगवान श्री गणेश की जगह लगा दिया है। शादी का यह कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा का विषय बन गया है।
वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी तीर और विवादों के साथ ही अब शादियां भी सियासी हो चली हैं। शादी का यह कार्ड लोगों के बीच बना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच इस सियासी शादी के कार्ड को लेकर खूब चर्चा शुरू हुई तो इंटरनेट मीडिया में भी चर्चाएं आम हो गईं। माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता ने वरिष्ठ नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ही इस तरह शादी का कार्ड छपवा कर वितरित किया है। शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की तस्वीर और नेताओं की फोटो मानो सियासी शादी का संकेत देती नजर आती है।
पढ़ें: जौनपुर में बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती मनायी गई…
इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे की फोटो लगी हुई है। तेजी बाजार जौनपुर के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ साथ सपा की उपलब्धियों ‘काम बोलता है’ को छपवा कर शादी कार्ड को प्रचार कार्ड बना दिया। यह कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि जिले में महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी आगामी एक दिसंबर को होनी है।
