हरदोई: तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चौरी चौरा महोत्सव के अन्तर्गत सीएसएन, पीजी कालेज प्रागंण में जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमास तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर …

हरदोई। चौरी चौरा महोत्सव के अन्तर्गत सीएसएन, पीजी कालेज प्रागंण में जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमास तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानन्द गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के आयोजन से जनपदवासियों को भारत एवं प्रदेश सरकार की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास नीति व विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और लोग कल्याणकारी तथा लाभप्रद योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभागों में आवेदन सकेगें। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका अध्यक्ष को सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों से कहा है कि सीएसएन कालेज में भारत एवं प्रदेश सरकार की लाभप्रद, कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करें और योजनाओं का लाभ उठायें।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः घर-घर जाकर एएनएम लगाएंगी कोविड का टीका

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान, फसल बीमा, कृषि निवेश, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, निराश्रित, वृद्वा व दिव्यांग पेंशन, सिंचाई परियोजना, हर घर नल, निःशुल्क बोरिंग, बाढ़ सुरक्षा, अटल भू जल, सोलर पम्प, मुफ्त कोरोना जांच टीकाकरण व ईलाज, आक्सीजन प्लांट, निःशुल्क गैस, मनरेगा, आजीविका मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं के साथ प्रदेश में हुए मार्ग चौड़ीकरण, एयर पोर्ट की स्थापना तथा विकास योजनाओं की जानकारी के लिए चित्र के माध्यम से दर्शाया गया।

संबंधित समाचार