फतेहपुर: शौच क्रिया से वापस आ रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के थाना बकेवर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां ताने से करीब 500 मीटर दूर चौड़गरा रोड में कस्बा बकेवर निवासी एक किशोरी को उस वक्त अज्ञात वाहन ने रोड क्रास करते समय स्वामी पथिक इंटर कालेज के पास कुचल दिया जब वह शौच क्रिया करके वापस आ रही थी जिससे उसकी …

फतेहपुर। जिले के थाना बकेवर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां ताने से करीब 500 मीटर दूर चौड़गरा रोड में कस्बा बकेवर निवासी एक किशोरी को उस वक्त अज्ञात वाहन ने रोड क्रास करते समय स्वामी पथिक इंटर कालेज के पास कुचल दिया जब वह शौच क्रिया करके वापस आ रही थी जिससे उसकी मौत हो गई। मालूम हो छात्रा के घर में शौचालय न होने से उसको व उसके परिजनों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे कस्बा बकेवर निवासी राजेश कुशवाहा की सुपुत्री मोनी जो जानकी इंटर कालेज बकेवर में कक्षा 9 वीं की छात्रा है पड़ोस के ही राम आसरे कुशवाहा की सुपुत्री रोशनी के साथ रोड क्रास कर जंगल शौंच करने गई थी। शौच क्रिया कर के जब वापस आ रही थी तभी रोड क्रॉस करने के दौरान चौड़गरा की ओर से आ रहे वाहन को समीप आता देख मोनी अपनी सहेली को रोड से खींचना चाहा लेकिन वह स्वयं गिर गई और अनियंत्रित वाहन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

घटना की सूचना उसके साथ गई सहेली रोशनी ने दौड़ कर परिजनों को दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृत छात्रा के पिता राजेश कुशवाहा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार