मुरादाबाद : डॉक्टर पर धारदार हथियार और डंडों से हमला
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। रास्ते में कार खड़ी कर शराब पी रहे दबंग युवकों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरजननगर निवासी डॉ. अक्षय कुमार पुत्र यादराम सिंह का ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड पर दीपिका …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। रास्ते में कार खड़ी कर शराब पी रहे दबंग युवकों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुरजननगर निवासी डॉ. अक्षय कुमार पुत्र यादराम सिंह का ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड पर दीपिका नर्सिंग होम है। रविवार की रात वह कार से सुरजननगर स्थित अपने घर जा रहे थे।
सुरजननगर में रात करीब 9 बजे रास्ते में कुछ युवक अल्टो कार का दरवाजा खोलकर शराब पी रहे थे, जिससे रास्ता बंद था। डॉक्टर ने अपनी कार का हॉर्न बजाकर उनसे कार का दरवाजा बंद करने को कहा तो युवक भड़क गए। उन्होंने डॉक्टर पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उनकी गर्दन और सीने पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
डॉक्टर का आरोप है कि बाद में आरोपी चारों युवकों ने उनके घर में घुसकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने डॉक्टर का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर हमले के आरोपी सुरजननगर निवासी तीपेंदर पुत्र राजपाल, गगन पुत्र तीपेनदर एवं केश पुत्र जयपाल सिंह, दूल्हापुर की मंडया निवास हनी पुत्र मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
