हमीरपुर: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने एक स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने एक स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर घायल हो गए, घायलों की हालत गंभीर देखते इलाज के लिए कानपुर रिफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी ने परखीं तैयारियां

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालौन के कुठौंद कस्बा निवासी चंद्रेश कश्यप (45) उरई से अपने साढू रंजीत की पुत्री रीना के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मौदहा क्षेत्र के ग्राम अरतरा परिवार समेत जा रहे थे कि इगोहटा गांव के पास कानपुर की तरफ आ रहे गिट्टी भरे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हों गईं जिससे स्कार्पियो पलट गई और ट्रक का पहिया कार पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें:-किसानों को अपमानित कर रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

इस हादसे में चंद्रेश कश्यप व उसकी पत्नी मीनादेवी (37) के अलावा परिवार की मोहिनी (43) और करीब 18 वर्षीय एक लड़की जिसकी शिनाख्त नही हो सकी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। हादसे में घायल खुशी (14) और गोविंदश्री नामक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। डाक्टरो ने दोनो को गंभीर हालत में कानपुर इलाज के लिये रिफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।

 

संबंधित समाचार